Bollywood Upcoming movies 2022 : यह बिग बजट नई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने को तैयार है।
2022 आने वाला है इसी बीच बॉलीवुड के बड़े स्टार ने अपनी आने वाली धमाकेदार नई फिल्मों के नाम की लिस्ट दे दी है। यह नई बॉलीवुड फिल्में साल 2022 के शुरू होते ही रिलीज होना चालू हो जाएंगी। दर्शकों का इस साल भरपूर मनोरंजन होने वाला है क्योंकि साल 2022 में आने वाली नई बॉलीवुड फिल्में में बहुत ही बड़े फिल्मों के नाम है जिनका इंतजार आपको काफी लंबे समय से होगा तो ज्यादा देर ना करते हुए हम आपको ऐसी 20 नई बॉलीवुड फिल्में के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी रिलीज का इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे हैं।
ये भी पढ़े 👉 20 Best Dialogues of Bollywood Movies In Hindi (बेस्ट डायलॉग इन हिंदी)
Bollywood Upcoming Movies 2022 List : काफी लोगों के सवाल है कि नई मूवी कब रिलीज होगी? और नई फिल्मों के नाम क्या है?
1. आरआरआर –
इस फिल्म में साउथ कलाकार के अलावा बॉलीवुड के काफी बड़े कलाकार काम करते नजर आएंगे। “आरआरआर” राजामौली के निर्देशन में बनी है जो 7 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसमें रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में हैं।
2. राधेश्याम –
“राधेश्याम” मूवी 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। जिसमे सुपरस्टर प्रभास और पूजा हेगड़े अहम किरदार में है। इसके निर्देश राधा कृष्ण कुमार हैं। फिल्म लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर मानी गई है।
3. पृथ्वीराज –
Source : wiki |
अक्षय कुमार नए साल की शुरुआत “पृथ्वीराज” फिल्म से करने वाले हैं जिसमें मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। अक्षय कुमार आने वाली फ़िल्म 21 जनवरी को रिलीज होगी जिसके निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी है। फिल्म कुछ पुराने अंदाज में नजर आने वाली है।
4. बधाई दो –
Source : DNA |
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मूवी “बधाई दो” 4 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक फूल मस्ती और फैमिली ड्रामा है जो लोगों को काफी पसंद आएगी। इसे डायरेक्ट हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं।
5. गंगूबाई काठियावाड़ी –
Source : Hindustan |
आलिया भट्ट का यह किरदार उनकी आने वाले फिल्मी करियर को और बेहतर बना सकता है। इस फिल्म में वह एक डॉन की भूमिका निभा रही है और वह एक मेन लीड रोल में भी है। यह फिल्म 18 फरवरी को रिलीज होगी जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट कर रहे हैं।
6. जयेशभाई जोरदार –
Source : Hindustan |
इस समय बॉलीवुड के सबसे बिजी अभिनेता रणवीर सिंह है क्योंकि एक के बाद एक उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। अभी कुछ समय पहले फिल्म “83″ रणवीर सिंह की रिलीज हुई है। इसके बाद फुल कॉमेडी मूवी “जयेशभाई जोरदार” 25 फरवरी 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में लगेगी। जो दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में है।
7. बच्चन पांडे –
Source : Instagram |
4 मार्च 2022 में बॉलीवुड के सबसे दमदार हीरो अक्षय कुमार फिल्म “बच्चन पांडे” से दूसरी बार बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन और जैकलीन फ़र्नांडीज होगी।
8. शमशेरा –
Source : Bollywood Life |
रणबीर कपूर का सफर बॉलीवुड में कुछ खट्टा और मीठा रहा है। संजय दत्त की बायो फिल्म से मिली सफलता के बाद रणबीर कपूर नयी फिल्म “शमशेरा” से 18 मार्च 2022 को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एंटी करेंगे। यह फिल्म करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें संजय दत्त भी होंगे।
9. भूल भुलैया 2 –
Source : Navbarat Times |
अक्षय कुमार की फिल्म “भूल भुलैया” भारतीय सिनेमाघरों में 2007 में आई थी जिसका सीक्वल “भूल भुलैया 2” अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं इसमें मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन, तब्बू और किआरा आडवाणी है जो इस साल 25 मार्च को रिलीज होगी।
10. अनेक –
Source : Instagram |
आयुष्मान खु़राना अपनी acting के दम पर किसी भी फिल्म को हिट करा सकते हैं। आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा “अनेक” फिल्म से एक बार फिर एक साथ काम करते नजर आए हैं। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।
11. धाकड़ –
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म “धाकड़” के लिए काफी जोरों से मेहनत कर रही है। यह फिल्म 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
12. लाल सिंह चड्ढा –
Source : IMDb |
Bollywood Upcoming Movies की List में सबसे ज्यादा चर्चा में आमिर खान की फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” है। जो 14 अप्रैल 2022 (यानी कि बैसाखी के दिन) को रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर साथ काम करते नजर आएंगे। मूवी “लाल सिंह चड्ढा” हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म “फ़ॉरेस्ट गंप” का हिंदी वर्जन है।
13. मिशन मजनू –
Source : Koimoi |
सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2022 में स्पाई थ्रिलर मूवी “मिशन मजनू” को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने के इरादे से हैं। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी। फिल्म की रिलीज डेट 13 मई रखी गई है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ को-स्टार रश्मिका मंदाना होगी।
14. गोविंदा नाम मेरा –
Source : Instagram |
यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी जिसमे किआरा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल जैसे स्टार्स हैं।
15. टाइगर 3 –
Upcoming Movie : सलमान खान की सबसे हिट फिल्म “टाइगर” और “टाइगर 2” की सफलता के बाद अब सलमान खान “टाइगर 3” की तरफ देख रहे हैं। यह फिल्म आपको बहुत जल्द सिनेमाघरों में दिख सकती है। सूत्र की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि मूवी पर बहुत जल्द काम शुरू हो सकता है।
16. रक्षा बंधन –
Upcoming Movie अक्षय कुमार 11 अगस्त 2022 में एक और फिल्म “रक्षाबंधन” से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकते हैं। अक्षय कुमार आने वाली फ़िल्म फुल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसे आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं।
17. ब्रह्मास्त्र –
Source : Instagram |
अमिताभ बच्चन इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। मूवी “ब्रह्मास्त्र” में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। ये फ़िल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज़ होगी।
18. तेजस –
साल 2022 में कंगना रनौत की “तेजस” दूसरी फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 5 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज होगी जिसे सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित किया गया है।
19. राम सेतु –
इस समय अक्षय कुमार आने वाली फ़िल्म “राम सेतु” सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है उनके लुक को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही है। अक्षय कुमार आने वाली फ़िल्म इस साल 24 अक्टूबर को रिलीज होगी जिसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फ़र्नांडीज़ और नुसरत भरुचा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
20. भेड़िया –
इस साल वरुण धवन की फिल्म “भेड़िया” 25 नवंबर को रिलीज होगी जिसका फर्स्ट पोस्टर कॉफी दर्शकों ने पसंद किया है। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कृति सैनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जिसे अमर कौशिक निदेशक कर रहे हैं।
यह सभी Bollywood Upcoming Movies 2022 की List हैं । आप हमें कमेंट करके बताएं कि आपको किस फिल्म का इंतजार है।