घूमने के लिए सबसे सस्ता देश कौन सा है? यहां पर कोई भी भारतीय बन जाता है करोड़पति।
वियतनाम देश में अगर आप 1 लाख भारतीय रुपया लेकर जाते हो तो आपको वियतनाम देश की Currency में लगभग 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।
Indian Currency: भारत का रुपया अमरीकी डॉलर के सामने लगातार गिर रहा है जिस वजह से जो भारतीय लोग विदेशों में घूमने का मन बनाए बैठे हैं। वह अपना मन मारके बैठ जाते हैं क्योंकि विदेश में घूमने में उनकी जैब कुछ ज्यादा ढीली हो सकती है, लेकिन हम आपको 10 ऐसे देश बताते हैं जहां पर हमारा भारतीय रुपया काफी मजबूत है। इन देश में भारतीय लोग जाकर करोड़पति बन जाते हैं तो जाते हैं इन इनके बारे में।

भारत का रुपया किन किन देशों से बड़ा है? (Cheapest Country in the World for Indian)
यह भारत से सस्ती करेंसी वाले देश हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हो। यहां पर घूमने का बहुत कम खर्च आने वाला है। Read More – New Year Travel 2023: इन 5 जगह आप नए साल का जश्न शानदार तरीके से मना सकते हैं।
1. वियतनाम (Vietnam)
वियतनाम एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां आप फ्रांसीसी औपनिवेशिक इमारतें, आकर्षक तैरते बाजार, लाइमस्टोन के द्वीप और सैन्य संग्रहालय आदि का लुप उठा सकते हो। वियतनाम करेंसी नाम वियतनामी दोंग हैं। भारत से सस्ती करेंसी आपको वियतनाम में देखने को मिलती है। यहां एक रुपये की भारतीय मुद्रा कीमत यहां 285.30 वियतनामी दोंग है।

2. इंडोनेशिया (Indonesia)
भारत के लोग इंडोनेशिया जाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वहां प्राचीन भारतीय देवी-देवता के मंदिर हैं। इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह भी कहा जाता है जो घूमने के लिए बहुत सुंदर जगह है। इस देश में एक रुपए की कीमत 188.61 इंडोनेशियाई रुपिया हैं।

3. पराग्वे (Paraguay)
एडवेंचर की शौकीन लोग पराग्वे जरूर जाएं। यहां की खूबसूरत द्रश्य आपको बहुत ज्यादा पसंद आएंगे। पराग्वे में भारतीय एक रुपए की कीमत 86.96 ग्वारानी के बराबर होते हैं।

4. कंबोडिया (Cambodia)
क्या आप भी पुरानी सभ्यता को देखना और उनके बार में पढ़ना पसंद करते हो तो फिर आपको कंबोडिया जरूर जाना चाहिए। यहां आपको पुराने विशाल मंदिर और आधुनिक युग की इमारतें देखने को मिलती। इस देश में एक रुपये की भारतीय मुद्रा कीमत 63.63 रियाल के बराबर है।

5. मंगोलिया (Mongolia)
मंगोलिया बहुत खूबसूरत स्थान है जहां पर पर्यटक हर साल आते हैं। इस देश में एक रुपए की भारतीय मुद्रा कीमत 37.60 मंगोलियाई तुगरिक है।

6. कोस्टा रिका (Costa Rica)
आप लोगों प्राचीन समुंदरी तटों और समुंदर के नीले पानी को देखना और उसकी लहरों को इंजॉय करना पसंद है तो फिर आप इस देश की ओर रुक कर सकते हो। यह मध्य अमरीकी देश है। जिसके 8.89 कोस्टारिकन कोलोन 1 रुपया भारतीय मुद्रा के बराबर है।

7. हंगरी (Hungary)
यूरोप जाना हर भारतीय सपना होता है पर वह पर इतनी नहीं करेंसी होने के बाद हर किसी का दिल टूट जाता है लेकिन आप हंगरी जा सकते हैं। हंगरी मध्य यूरोप का एक लैंडलॉक्ड देश है। जहां हमारे देश का एक रुपया हंगरी देश के 4.42 रुपये के बराबर है।

8. आइसलैंड (Iceland)
आइसलैंड ठंड में घूमने के लिए जाना थोड़ा गलत होगा, लेकिन अगर आप गर्मियों में इस देश में घूमने जाना चाहते हैं तो फिर आपका हर दिन बहुत खूबसूरत जाने वाला है। यहां की पहाड़िया ज्यादातर बर्फ़ से ढकी रहती है जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस देश में आप भारतीय 1 रुपए के बदले 1.72 क्रोना मिलते हैं।

9. नेपाल (Nepal)
नेपाल भारत की सीमा से लगा हुआ यह देश की सुंदरता बहुत ही गजब है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। भारत के लोग नेपाल में प्राचीन मंदिर को देखने के लिए जाते हैं। इस देश में 1 रुपए 1.60 नेपाली रुपया के बराबर है।

10. श्रीलंका (Sri Lanka)
भारत में श्रीलंका को रावण का देश के नाम से भी ज्यादा तक लोग पुकारते हैं। यहां पर अधिकतर पर्यटक होते हैं जो वहां की हरियाली का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। भारत से सस्ती करेंसी आपको श्रीलंका में देखने को मिलती है। यहां एक रुपये की भारतीय मुद्रा कीमत यहां 4.44 श्रीलंकाई रुपया है।
