Kisan Credit Card Loan: किसान को 1.6 लाख का लोन बिना किसी गारंटी के मिल रहा है। जानिए KCC के फायदे

Kisan loan KCC के नियम: किसानों को सस्ते ब्याज पर मिलता है 3 लाख तक का बैंक से लोन –

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। यह बात हम बचपन से अपने स्कूल में पढ़ते आ रहे हैं। किसान भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो सरकार का भी फर्ज बनता है कि किसानों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो, जिसके लिए वह हर साल कोई न कोई किसान योजना बनाती रहती है। किसी भी वजह से किसानों को खेती करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने KCC किसान क्रेडिट कार्ड लोन की योजना बनाई है। जिसके अंतर्गत भारत में खेती कर रहे किसानों को 3 लाख तक का लोन बहुत कम ब्याज दर पर दिया जाता है।

kisan credit card par kitna loan milta hai
Kisan Credit Card par kitna loan milta hai

Kisan Credit Card Loan KCC के नियम –

किसानों को खेती करने के लिए उपकरण और खाद जैसी वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती रहती है। इनमें से कुछ चीजें काफी महंगी होने की वजह से किसान साहूकारों से मोटे ब्याज पर कर्ज लेता है। और कर्ज ना चुकाने की वजह से ब्याज बहुत तेजी से बढ़ता रहता है।
इस‌ बात को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने Kisan Credit Card KCC लेकर आई है जिसके अंतर्गत किसान 3 लाख तक का KCC तत्काल बैंक लोन ले सकता है। (KCC) केसीसी लोन की जानकारी हम आपको देंगे। और यह भी बताएंगे कि एक किसान लोन कैसे ले सकता है?

केसीसी लोन की जानकारी (Kisan Credit Card KCC)

केसीसी लोन का मतलब कि किसान क्रेडिट कार्ड लोन होता हैं। भारत का किसान 3 लाख तक का किसान क्रेडिट कार्ड बैंक लोन ले सकता है। इसका उद्देश्य देश के किसानों सस्ती दरों पर कर्ज देना था। इसपर आपको 4 प्रतिशत दर से ब्याज दिया जाता है। Read More – क्रेडिट कार्ड के नुकसान (Credit Card Ke Nuksan)

किसान क्रेडिट कार्ड लोन के फायदे (Kisan Credit Card Loan KCC)

  • इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि किसानों को 4 प्रतिशत दर से ब्याज दिया जाता है। जो काफी कम है।
  • फसल की कटाई के बाद किस्त शुरू होती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन पुनर्भुगतान भी काफी सुविधाजनक होता है।
  • खेती के अलावा आप डेरी, फार्म, पोल्ट्री और मछली पालन के लिए भी लोन ले सकते हैं।
  • यह लोन (Loan) किसान के लिए पांच सालों तक के लिए हो सकता है।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

KCC के नियम के अनुसार इस लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति की आवश्यकता पड़ती है। और इसके साथ आपकी जमीन के दस्तावेज आदि की आवश्यकता होगी। इसकी फॉर्म आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह भर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड लोन कौन ले सकता है?

वह किसान जिसके पास खेती करने के लिए जमीन है। इसके साथ पट्टे पर खेत लेने वाला किसान, स्वयं सहायता समूह (SHG) या संयुक्त देयता समूह (JLG) भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं? या कृषि लोन ऑनलाइन अप्लाई करें।

KCC के नियम को ध्यान में रखते हुए आप कृषि लोन ऑनलाइन आवेदन के लिए आप SBI Bank या किसी और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसमें किसान क्रेडिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करके ऑनलाइन जानकारी भरके सबमिट कर दें। आपका लोन पास होने में दो से तीन दिन लग सकते है। लोन पास होने पर आपके अकाउंट में पैसे 1 हफ्ते के अंदर पहुंच जाते हैं।

F&Q

Q. किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना लोन मिलता है ?
A. किसान को KCC लोन 3 लाख रुपए तक मिलता है। जिसकी ब्याज दर बहुत कम होती है।

Q. किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना ब्याज लगता है ?
A. किसान को क्रेडिट कार्ड लोन पर 4 % ब्याज देना होता हैं।

Leave a Reply