फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” की यह हीरोइन इस समय यह काम करके अपना गुजारा कर रही है –
- Mandakini Life Story: बॉलीवूड (Bollywood) मे फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मशहूर हुईं अभिनेत्री मंदाकिनी (Mandakini) ने बहुत जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. जानें आजकल कहां हैं वो।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी (Mandakini) का रियल नाम यासमीन जोजफ था जो उनके माता-पिता ने बड़े शौक से रखा था लेकिन बॉलीवुड में शोहरत मिलते ही उन्होंने अपना नाम बदल मंदाकिनी रख लिया यह नाम रखने का आईडिया उन्हे राजकपूर (Raj Kapoor) सर ने दिया था। जिसके बाद उन्हें कुछ फिल्मों में काम करने का और मौका मिला लेकिन पहली फिल्म से जो सफलता उन्हें मिली थी उसके बाद किसी और फिल्म में उनका काम इतना ज्यादा पसंद नहीं किया गया था जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया। उनका जन्म 30 जुलाई, 1963 को उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ शहर में हुआ था वह एंग्लो-इंडियन परिवार से सम्बन्ध रखती है |
राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) फिल्म में उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। उनका झरने के नीचे नहाने वाला दृश्य उस दौर के हिसाब से बहुत बोल्ड माना गया था जिसके बाद उन्हें ट्रेन वाले दृश्य ने भी बहुत शोहरत बटोरी थी। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने फिल्म में अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी उनकी ऐक्टिंग आज भी याद की जाती है।
यह भी पढ़े – बॉलीवुड में आने से पहले Neha Kakkar माता के जगराते में भजन गाया करती थीं, 10 साल में ऐसे बदला Neha का लुक
![]() |
जिनकी फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” जो 1985 मे रिलीज हुई थी यह फिल्म उस समय लोगों को बहुत पसन्द आयी | इस फिल्म मे सबसे ज्यादा मंदाकिनी को दर्शक पसन्द कर रहे थे जिसके बाद मंदाकिनी को बॉलीवुड मे एक अच्छी पहचान मिली लेकिन वह पहचान उनकी आने वाली फिल्म को हीट नही करा सकी उन्होंने बॉलीवुड मे चार साल मे 8 फिल्म करी लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नही लगी और उन्हें फिर बॉलीवुड (Bollywood) मे काम कम मिलने लगा।
Ram Teri Ganga Maili heroine ka Naam kya hai –
मंदाकिनी ने अपनी पहली फिल्म में इतनी सफलता पाने के बाद डांस-डांस, लोहा, तेजाब और जोरदार जेसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें इन फिल्मों में वह सफलता नहीं मिली जो उन्हें अपनी पहली फिल्म में मिल गई थी। इन फिल्मों में पूरी तरह फेल होने के बाद उनका कनेक्शन बाहर के लोगों के साथ ज्यादा जुड़ गया था जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बॉलीवुड में कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला करा था।जिसके बाद मंदाकिनी ने 1990 मे डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी कर ली और उसके बाद वह कभी बॉलीवुड फिल्मों मे नही देखी गयी। इस समय मंदाकिनी और उनके पति डॉक्टर काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर साहब मुंबई (Mumbai) में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं।