आपकी जेब में पड़ा 200 और 500 का नोट कहीं नकली तो नहीं है RBI ने बताएं नकली नोट के यह लक्षण।

RBI ने किया अलर्ट : असली और नकली नोट की पहचान कैसे करें? या Fake Notes : 100, 500 और 2000 के नोट की हम रुपयों की पहचान कैसे करेंगे?

Nakli Note Kaise pehchane

खबरदार! RBI की रिपोर्ट की माने तो 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के नकली नोट को भारत की गवर्नमेंट ने सील करा है जिसमें 50, 100, 200, 500 और 2000 के नोट हैं जिन्हें बैंक द्वारा पकड़ा गया है। इनमें 100 रुपये के नकली नोट की मात्रा सबसे अधिक है क्योंकि 100 रुपये का नोट को चेक करने में लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
नकली नोट भारत में बहुत ही अधिक मात्रा में पाए जा रहे हैं जब से भारत में नोटबंदी के बाद नए नोट आए हैं तब से 2000 के नकली नोट अधिक मात्रा में पकड़े जा रहे हैं। अधिकतर लोग इन नोटों में असली और नकली नोट का फर्क करना मैं कुछ गलती कर देते हैं जिसके कारण वश उन्हें काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है तो अब हम आपको इस पोस्ट के जरिए भारत के असली नोटों की पहचान बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े – 1 से लेकर 2000 रुपये तक का पुराना नोट आपको लखपति बना सकता है, कहीं आपके पास यह नोट तो नहीं है।

Fake Notes : नकली नोट की पहचान कैसे करें ? (Nakli Note Kaise pehchane)

हम 50, 100 और 200 रुपयों की पहचान कैसे करेंगे? या 200 के नोट की जानकारी।

देश में नकली नोटों के कारोबार के बढ़ते संकेत को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 50, 100 और 200 रुपये के नोटों की पहचान के लिए कुछ जानकारी आपके साथ साझा की है जिसके जरिए आप असली और नकली नोट की बहुत ही आसानी से पहचान कर सकते हो।

  1. 50 रुपये के नोट के फ्रंट में देवनागरी में ५० लिखा होता है। जबकि आपको यह नकली नोट में नहीं लिखा मिलेगा।
  2. 50 रुपये के असली नोटों में खाली जगह पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी होती है। जो तेज लाइट की और करने पर चमकती है।
  3. 50 रुपये के नोट में माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘50’ छपा होता है।
  4. नोट के बीच सिक्योरिटी धागा यानी पत्ती पाई जाती है जो चमकती रहती है।
  5. नोट में इलेक्‍ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क और नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ मिलता है।

इसी प्रकार 100 और 200 के नोटों में भी यही सब संकेत होते हैं।

हम असली 500 और 2000 रुपयों की पहचान कैसे करेंगे? या 500 के नकली नोट की पहचान, 2000 के नकली नोट की पहचान।

भारत में नकली नोटों संख्या जैसे बढ़ने लगी तभी RBI ने अपनी साइट पर लोगों को 17 ऐसे संकेत बताएं जिसके जरिए आप असली और Fake Notes में पहचान बहुत ही आसानी से कर सकते हो।

Nakli Note Kaise pehchane
Image Credit Zeenews.india.com
  1. 500 और 2000 के नोट पर देवनागरी में 500 और 2000 लिखा दिखाई देगा।
  2. नोट को प्रकाश के सामने ले जाने पर इन जगहों पर 500 लिखा दिखाई देगा।
  3. नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है।
  4. आपको नोट में भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे।
  5. नोट को थोड़ा सा मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड का रंग हारे से नीला बदलता दिखेगा।
  6. किसी भी पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
  7. नोट के ऊपरी हिस्से और नीचे के हिस्से में लिखा नंबर बाएं से दाएं की तरफ चलते हुए बड़े होते जाते हैं।
  8. राइट साइड में अशोक स्तम्भ है और नोट पर छपाई का साल लिखा होता है।
  9. नये नोट पर स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट किया गया है।
  10. ब्लाइंड लोगों (Blind Person) के लिए राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं जो कि ब्लाइंड लोगों को ध्यान में रखते हुए भी बनाया है। ये लोग नोट को छूकर पता कर सकते हैं कि वो असली है या नकली।

This Post Has One Comment

Leave a Reply