Ration Card Kaise Banaye : राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है और क्या-क्या जरूरी कागज लगते हैं।
Ration Card Kaise Banaye |
राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
भारत में राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए आप को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
- जिन सदस्यों का राशन कार्ड सूची में नाम जुड़वाना हैं उनका आधार कार्ड जरुरी है।
- परिवार के मुख्य का मैरिज सर्टिफिकेट या आधार कार्ड
- परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो (2 पासपोर्ट साइज फोटो )
- पता व आवास प्रमाण पत्र।
- बिजली /पानी का बिल/टेलीफ़ोन बिल (कोई भी एक )
- आधार कार्ड / पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
इन सबकी मदद से आप राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
भारत में राशन कार्ड मुख्यतः तीन प्रकार के पाए जाते हैं राशन कार्ड के प्रकार अलग होने से इनके कार्य और सरकार द्वारा दी जा रही मदद भी अलग हो सकती है।
- BPL Ration Card
- APL Ration Card
- Antyodaya Ration Card (AAY)
BPL राशन कार्ड कैसे बनवाएं और प्रकार –
BPL Ration Card गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को उपलब्ध कराया गया है जिसके अंतर्गत 25 किलो अनाज दिया जाता है।
APL राशन कार्ड कैसे बनवाएं और प्रकार –
APL Ration Card गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले परिवारों को उपलब्ध कराया गया है जिसके अंतर्गत 1 परिवार को 15 किलो अनाज दिया जाता है।
Antyodaya राशन कार्ड कैसे बनवाएं और प्रकार –
Antyodaya Ration Card (AAY) बहुत ज्यादा गरीब से गरीब परिवार के लिए बनाया गया है जिसमें एक परिवार को 35 किलो अनाज दिया जाता है और कुछ अन्य समान की सुविधा भी दी जाती है।
राशन कार्ड कैसे बनवाएं ? या राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?
राशन कार्ड कैसे बनवाएं 2023 में : आपको यह सब तो जानकारी हो गई होगी कि राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेजों की जरुरत है और राशन कार्ड मिलने से क्या-क्या फायदे है।
अब आपके मन में यह सवाल होगा कि राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें या राशन कार्ड कैसे बनवाएं तो आप राशन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। हम आपको दोनों ही तरीके बताने जा रहे हैं।
ऑफलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाएं सकते हैं ?
राशन कार्ड कैसे बनवाएं 2023 में : राशन कार्ड ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप अपने गांव के पंचायत पर जाकर ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने का आवेदन कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले एक आवेदन फार्म भरना होगा जो खाद्य या नागरिक आपूर्ति विभाग के किसी भी कार्यालय में मिल जाएगा।
इसमें दिए गए सभी विकल्पों को सही से पढ़कर पूरी जानकारी देकर लिखे।
आवेदन फार्म के साथ आपको आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बिजली बिल आदि जैसे जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी क्रम से लगाकर एक साथ जोड़ दें।
पूरा आवेदन फॉर्म भरने के बाद सही से जरुरी दस्तावेज लगाकर न्यायिक सीमा कार्यालय में जमा कर दे। जिसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसमें नंबर के सारे आप राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाएं सकते हैं ?
राशन कार्ड कैसे बनवाएं 2023 में : इसके लिए आपको दी गई वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड फॉर्म को पूरी तरीके से भरना होगा।
अपना राशन कार्ड कैसे देखें ? या राशन कार्ड की पूरी लिस्ट जानने के लिए क्या करें?
राशन कार्ड कैसे बनवाएं के बाद सबसे ज्यादा अपना राशन कार्ड कैसे देखें या राशन कार्ड की पूरी लिस्ट कैसे पता करें ? यह सवाल आपके मन में जरूर आते होंगे तो इसका समाधान भी हम इस पोस्ट के जरिए आपको बताते हैं।
राशन कार्ड की पूरी लिस्ट हम 2 तरीकों से देख सकते हैं एक तो वेबसाइट के जरिए और दूसरी मोबाइल पर android App डाउनलोड करके राशन कार्ड की पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड सूची निकाले वेबसाइट के जरिए।
- सबसे पहले आपको इस 👉 Link 🔗 वेबसाइट पर जाना है।
इस पेज पर आपना टाउन या ब्लाक देखे और फिर चुने।
फिर राशन कार्ड नाम लिस्ट जानने के लिए यहा आप अपने राशन दुकानदार का नाम चुनना है।
अब आपके सामने वह सभी राशन कार्ड सूची हैं जो लोग राशन कार्ड ग्रहण कर रहे हैं आप भी अपना नाम इस राशन कार्ड सूची में देख सकते हो।
राशन कार्ड खोजें up या राशन कार्ड नाम लिस्ट up
राशन कार्ड उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर लोग राशन कार्ड खोजें up या राशन कार्ड नाम लिस्ट up गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो आप लोगों को राशन कार्ड खोजें up या राशन कार्ड नाम लिस्ट up खोजने की जरूरत नहीं है आप ऊपर दिए गए वेबसाइट पर जाकर अपना राशन कार्ड खोज सकते हैं।