दहेज़ की वजह से पिता तोड़ रहा था रिश्ता, बेटे ने अनाथ लड़की से मंदिर में की शादी।

यदि कोई लड़का और लड़की घर से भागकर शादी करता है तो अधिकतर लोग गलत बताते हैं।

बिहार में एक ऐसी शादी देखने को मिली जिसके पीछे की वजह जानकर सब उस लड़के को सपोर्ट कर रहे हैं।

बिहार के नवादा में एक अनोखी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

एक युवा लड़के ने अपने परिवार के विरूद्ध जाकर बिना दहेज लिए एक अनाथ लड़की से मंदिर में शादी रचा ली है।

लेकिन ये बात भी सत्य है कि उसके परिवार वालों ने यह रिश्ता तय करा था।

लड़की के माता पिता बचपन से नहीं है उसकी शादी लड़की का चाचा कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार मनमुताबिक दहेज नहीं मिलने के कारण सचिन के पिता रिश्ता तोड़ना चाहते थे।

सचिन ने इसका विरोध करा और परिवार के विरूद्ध मंदिर में अनाथ लड़की से बिना दहेज के शादी कर ली है।

NEXT: बचपन में गरीबी झेलने से लेकर ITI पास करने का पिता का सपना छात्र ने पूरा किया।