बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आज भी हमारे समाज में कितनी गरीबी है इसका जीता जाता सबूत यह बन गया है।

एक नाबालिग लड़का अपनी मां के पैर का इलाज के लिए पैसे ना होने पर अपनी किडनी बेचने अस्पताल पहुंच गया।

खबर के अनुसार यहां लड़का झारखंड की राजधानी रांची के एक सरकारी अस्पताल के पास एक निजी में पहुंच गया। 

जहां वह अपनी किडनी बैचने के इरादे से पहुंचा था। ताकि वह अपनी मां के पैर का इलाज करा सके।

इस लड़के का नाम दीपांशु बताया जा रहा है। इसके पिता नहीं हैं दीपांशु अपनी मां से बहुत प्यार करता है।

जिस अस्पताल में वह अपनी किडनी बैचने गया था वहां उसकी मुलाकात डॉ. विकास से होती है।

डॉ. विकास उसे अपनी मां को अस्पताल लाने को कहते है। और उसकी मां का इलाज निशुल्क करने का वादा करते हैं।

NEXT:  ‘पठान’ के ब्लॉकबस्टर होने पर शाहरुख खान को कितने पैसे मिले?